Tuesday, 12 November 2019
Thursday, 1 March 2018
होली की हार्दिक शुभकामनाएँ || होली महोत्सव || Happy Holi
जीवन के हर रंग में, बरसता तेरा रंग
धरती और अंबर में, बिखरता तेरा रंग ।
सूरज चाँद सितारों में, चमकता तेरा रंग
पक्षियों के कलरव में, चहकता तेरा रंग ।।
बादल की पिचकारी है, बारिश का है रंग
अंबर के अंतर में दमके, तेरा ये सतरंग।
बैंगनी नीला पीला, आसमानी और हरा
नारंगी और लाल, इन्द्रधनुष के हैं रंग ।।
नदी झील और सागर में, झूमे तेरी तरंग
तेरी छवि को देख कर, हुआ है मोहित अनंग।
रंगबिरंगी दुनिया है, बस तेरा इक अंग
चाह यही 'वेणु' की है, रहना तेरे संग ।।
आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ
Subscribe to:
Posts (Atom)



































